ज़ायोनी सैनिकों ने 42 अन्य फ़िलिस्तीनियों को बैतुल मुक़द्दस में गिरफ़्तार किया है। अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार सोमवार की रात पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के एक मुहल्ले पर आक्रमण करके 42 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। ज़ायोनी सैनिकों ने इसी प्रकार मंगलवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के कई क्षेत्रों पर आक्रमण किये।
इन सैनिकों ने पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न बहानों से अलग-अलग फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से 500 से अधिक फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में 5000 से अधिक फ़िलिस्तीनी, ज़ायोनी जेलों में विषम परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
8 जुलाई 2014 - 17:17
समाचार कोड: 622484
सोमवार की रात पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के एक मुहल्ले पर आक्रमण करके 42 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। ज़ायोनी सैनिकों ने इसी प्रकार मंगलवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के कई क्षेत्रों पर आक्रमण किये।